फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोमवार से बदला यूपी के स्कूलों का समय, 12 फरवरी से बदले हुए समय पर संचालित होंगे प्रदेश के विद्यालय

Sat, 10 Feb 2024 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि बदला हुआ समय 12 फरवरी से लागू होगा। 
विज्ञापन
सोमवार से बदला स्कूलों का समय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालय सोमवार से सुबह नौ बजे से खुलेंगे। शासन ने मौसम खुलने के साथ ही स्कूल का समय पूर्व निर्धारित समय पर करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए 23 जनवरी से परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि 12 फरवरी से परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्व में तय किए गए समय (सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक) संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि शीतलहर के चलते पहले तो कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद कर दिए गये थे बाद में जब ये स्कूल खोले गए तो उनका समय सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक रखा गया। बीते  दो-तीन दिनों से प्रदेश में मौसम बेहतर हुआ है। सुबह समय से धूप निकल रही है। इसी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने 12 फरवरी के आसपास फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें