फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : फिरोज़ाबाद में डेंगू की रोकथाम के लिए तीन सदस्यीय टीम भेजी

Fri, 17 Sep 2021 10:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने प्रदेश में भारी बारिश की आंशका के मद्देनजर आगामी तीन दिन तक सभी नगरीय निकायों, जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश निरस्त किए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने प्रदेश में भारी बारिश की आंशका के मद्देनजर आगामी तीन दिन तक सभी नगरीय निकायों, जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश निरस्त किए है। टंडन ने फिरोजाबाद में डेंगू की रोकथाम और पर्यवेक्षण के लिए तीन सदस्यीय टीम भी भेजी है। टंडन ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी नगर निगम के महापौर से बात कर भारी बरसात की आशंका के चलते राहत और बचाव की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री टंडन ने भारी बारिश से निपटने एवं नगरीय क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, साफ.-सफाई व्यवस्था एवं जल निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए है। उन्होंने जल भराव, पेड़ गिरने, प्रकाश व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने और सहायता दलों को स्थानीय निकायों में सक्रिय करने के निर्देश दिए।

टंडन ने नगर आयुक्तों से फोन पर बात कर जल भराव की समस्या से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में प्रभावी तरीके से जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें