कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खाद की कालाबाजारी हर हाल में रोकी जाए। जहां भी मनमानी तरीके से खाद की बिक्री हो, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलों में गोदामों से लेकर फुटकर दुकानों तक की जांच की जाए। मंत्री ने बताया कि पहली अप्रैल से 12 अगस्त 2025 तक 29.52 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री हुई है। खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद का भंडारण न करें। जितनी आवश्यकता है, उतना खाद लें। जब-जब आवश्यकता है, तब-तब खाद लें। हर जनपद में शिकायत प्रकोष्ठ है। किसी भी परेशानी की स्थिति में अवगत कराएं।