फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश के चार जिलों में नहीं है कोविड मरीज, 133 नए मरीज मिले, 194 डिस्चार्ज

Mon, 07 Mar 2022 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में कोविड खात्मे की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को 43 जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है, जबकि चार जिले में अब कोई एक्टिव केस भी नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराती महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड खात्मे की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को 43 जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है, जबकि चार जिले में अब कोई एक्टिव केस भी नहीं है। इसी तरह पूरे प्रदेश में 133 नए मरीज मिले हैं, जबकि 194 डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 131144 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 133 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में 15, गौतमबुद्ध नगर में 22, वाराणसी में 10 मरीज मिले हैं। अन्य जिले में 10 से कम मरीज मिले हैं। इसी तरह 43 जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है। मिर्जापुर, कासगंज, हाथरस और बलिया में अब कोई एक्टिव केस नहीं है, जबकित लखनऊ में 363, गोरखपुर में 218, गौतमबुद्ध नगर में 191, लखीमपुर खीरी में 112, बाराबंकी में 103 एक्टिव केस हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज हैं। अब कुल एक्टिव केस 2070 बचे हैं। प्रयागराज में एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन


लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले अब 20 से कम
लखनऊ में सोमवार को कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या अब 20 से कम हो गई है। लखनऊ में सोमवार को संक्रमण के 15 नये मामले मिले। इससे पहले संक्रमण के मामले 50 के करीब थे। इससे पहले दिसंबर के आखिर में इतने कम केस रोज मिल रहे थे। संक्रमण के नये मामलों के साथ ही सोमवार को 33 लोगों ने वायरस को मात देने में भी सफलता हासिल की। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के सक्रिय केस की संख्या अब 363 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें