नए मिले मरीजों में लखनऊ में 89, गौतमबुद्धनगर में 87, गाजियाबाद में 63, वाराणसी में 18, कानपुर नगर में 12, झांसी, मथुरा व गोरखपुर में 11-11, मेरठ व बुलंदशहर में 10-10 और फतेहपुर में 25 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। रविवार को प्रदेश में कुल कोविड मरीजों का आंकड़ा ढाई हजार के पार हो गया। बीते 24 घंटे में जहां 491 नए कोविड मरीज मिले हैं, वहीं 273 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार को कुल कोविड मरीजों की संख्या 2323 थी, जो रविवार को बढ़कर 2540 पर पहुंच गई। इसमें लखनऊ में सर्वाधिक 505 मरीज हो गए हैं। गौतमबुद्धनगर में 497 और गाजियाबाद में 291 संक्रमित हैं।
नए मिले मरीजों में लखनऊ में 89, गौतमबुद्धनगर में 87, गाजियाबाद में 63, वाराणसी में 18, कानपुर नगर में 12, झांसी, मथुरा व गोरखपुर में 11-11, मेरठ व बुलंदशहर में 10-10 और फतेहपुर में 25 मरीज मिले हैं। उधर, प्रदेश में टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 33.62 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।