फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने चुनावी रैली में कहा : आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने के लिए करें वोट

Sun, 19 Jun 2022 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आजमगढ़ संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए अकबेलपुर व बघैला गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां के लोगों ने सपा का हमेशा साथ दिया, लेकिन उसने विकास नहीं किया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आजमगढ़ में चुनावी जनसभा में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए वोट मांगा। उन्होंने सपा और बसपा को प्रदेश के विकास के लिए राहु-केतु बताते हुए कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर सामने है, चूकिएगा मत। 
विज्ञापन


आजमगढ़ संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए अकबेलपुर व बघैला गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां के लोगों ने सपा का हमेशा साथ दिया, लेकिन उसने विकास नहीं किया। बल्कि, यहां के लोगों की पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आजमगढ़ को सपा सरकार ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। उन्होंने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम विकास, तो वे वंशवाद की बात करते हैं। हम प्रदेश के विकास की बात करते हैं तो उनके एजेंडे में खुद का विकास है। वह वंशवाद से आज तक बाहर नहीं निकल पाए तो जनता का क्या विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें