फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रतिदिन 35 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य, अतिरिक्त टीमें गठित कर दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 08 Jul 2020 08:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर 35 हजार प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर व ट्रू-नेट से प्रतिदिन 35 हजार टेस्ट करने के साथ ही रैपिड एंटीजन टेस्ट भी हर रोज बड़ी संख्या में किए जाएं। 

विज्ञापन


जांच के लिए अधिक से अधिक सैंपल लेने के लिए अतिरिक्त टीमें गठित कर उन्हें सैंपल कलेक्शन का प्रशिक्षण दिया जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रू-नेट मशीन से कोरोना की जांच और टीबी की टेस्टिंग भी संभव है। 

इसे देखते हुए निजी चिकित्सालयों को ट्रू-नेट मशीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी कोविड व नॉन कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखी जाए। इनमें डॉक्टर, नर्स लगातार राउंड लें। अस्पतालों में साफ-सफाई की दुरुस्त व्यवस्था होनी चाहिए। 
विज्ञापन


डीएम व सीएमओ अपने जिलों के अस्पतालों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। कोविड हेल्प डेस्क की संख्या बढ़ाने के साथ ही इनका नियमित व सुचारु संचालन कराया जाए। योगी ने कहा कि अस्पतालों में 48 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप अवश्य उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने पुलिस व पीएसी कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। 
 
कल से तीन दिन का विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण और संचारी रोगों का प्रसार रोकने में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों व संस्थाओं से समन्वय बनाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।  
 

विज्ञापन

एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग कराई जाए

योगी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सभी जिलों में एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव व फॉगिंग कराई जाए। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप पेयजल योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। पानी की टंकियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। गांवों में प्राथमिकता के आधार पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें