फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वामी प्रसाद कुशीनगर से लड़ेंगे चुनाव, देवरिया से भी प्रत्याशी घोषित, यहां से कांग्रेस कर चुकी है एलान

Sun, 31 Mar 2024 12:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Swami Prasad Maurya: सपा से अलग होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने देवरिया सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस पहले ही इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
अपनी पार्टी से चुनाव में उतरेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि उनके सहयोगी एस एन चौहान देवरिया से चुनाव लड़ेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने एलान किया है कि इंडिया गठबंधन का रुख देखने के बाद अन्य सीटों पर भी वह उम्मीदवार उतरेंगे।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने फरवरी माह में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी का संगठन तैयार कर लिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और उनके बीच रिश्तों पर जमीन बर्फ पिघलती दिखी। कहा तो यह भी गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के सहयोग सेभी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। खुद सहित दो उम्मीदवारों की घोषणा की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं से उनकी बातचीत चल रही है। यदि उनकी पार्टी को गठबंधन में हिस्सेदारी दी गई तो दो ही सीट पर चुनाव लड़ेंगे। यदि गठबंधन में हिस्सेदारी नहीं मिली तो अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतरेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमने अपील भी की है कि 'संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ-भाजपा हटाओ'। ऐसे में अभी तक इंडिया गठबंधन में शामिल बड़ी पार्टियों की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। इसलिए इसलिए दो सीट पर उम्मीदवार उतार दिया है। मालूम हो कि देवरिया से कांग्रेस ने अखिलेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जबकि कुशीनगर से अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें