फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: त्योहारों में विशेष ट्रेनें देंगी राहत, चार दुर्गा पूजा स्पेशल 29 सितंबर से, जानिए टाइमिंग और रूट

Sun, 07 Sep 2025 09:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

त्योहारों के मौके पर यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। संचालन की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से नई दिल्ली से दरभंगा एवं नई दिल्ली से मानसी (बिहार) वाया लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04450 नई दिल्ली-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से दोपहर 3ः10 बजे चलकर दूसरे दिन ऐशबाग से रात 12ः08 बजे, बादशाहनगर से पौने एक बजे होते हुए दरभंगा शाम 4ः30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में 04449 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 30 सितम्बर से पहली दिसंबर तक प्रतिदिन दरभंगा से शाम सवा छह बजे चलकर बादशाहनगर से सुबह 11 बजे, ऐशबाग से दोपहर 12 बजे होते हुए नई दिल्ली रात ग्यारह बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के दस, जनरल के छह कोच रहेंगे।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: पहले की सरकारों में नौकरी के नाम पर लिया जाता था पैसा, वोटबैंक ध्यान रखकर होती थी नियुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  "पूजा स्थलों, महापुरुषों का निरादर करने की हो रही राजनीतिक साजिश..." संगठन की बैठक में बोलीं मायावती


दूसरी ओर 04454 नई दिल्ली-मानसी पूजा विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात आठ बजे चलकर ऐशबाग से सुबह 5ः17 बजे, बादशाहनगर से सुबह 5ः50 बजे होते हुए बिहार के मानसी रेलवे स्टेशन पर रात साढ़े ग्यारह बजे पहुंचेगी। वापसी में 04453 मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से दो दिसंबर तक प्रतिदिन मानसी से रात 1ः10 बजे चलकर अगली शाम बादशाहनगर से 4ः42 बजे, ऐशबाग से शाम साढ़े पांच बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह तीन बजे पहुंचेगी। गाड़ी में शयनयान श्रेणी के दस, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह कोच रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें