फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नोएडा से लेकर मिर्जापुर तक शामिल

Wed, 15 Dec 2021 09:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

2016 बैच के गोपाल कृष्ण चौधरी और आदित्य को लखनऊ और वाराणसी में ही अपर पुलिस उपायुक्त से पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। 39 वाहिनी मिर्जापुर पीएसी में तैनात सुभाष चंद्र शाक्य को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
ips transfer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। नोएडा में ऊंचा शिवानी पीएससी की सेनानायक भारती सिंह को नोएडा का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन

लखनऊ में तैनात पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार पांडे को 39 वाहिनी पीएससी मिर्जापुर भेजा गया है। लखनऊ में ही पुलिस उपायुक्त ख्याति गर्ग को नवी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

2016 बैच के गोपाल कृष्ण चौधरी और आदित्य को लखनऊ और वाराणसी में ही अपर पुलिस उपायुक्त से पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। 39 वाहिनी मिर्जापुर पीएसी में तैनात सुभाष चंद्र शाक्य को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें