फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुल्तानपुर जेल में दो बंदियों की मौत पर डीआईजी से मांगी रिपोर्ट, जेलकर्मियों पर गिर सकती है गाज

Fri, 15 Dec 2023 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूत्रों के मुताबिक दोनों बंदियों की मौत को हत्या बताने की सुल्तानपुर के सीजीएम की रिपोर्ट के संबंध में डीआईजी से रिपोर्ट मांगी गयी है। दरअसल, कारागार मुख्यालय को अभी तक सीजीएम की रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जेल में हुई थी बंदियों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जेल में दो बंदियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कारागार मुख्यालय ने अयोध्या रेंज के डीआईजी कारागार से विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने पर दोषी जेलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों बंदियों की मौत को हत्या बताने की सुल्तानपुर के सीजीएम की रिपोर्ट के संबंध में डीआईजी से रिपोर्ट मांगी गयी है। दरअसल, कारागार मुख्यालय को अभी तक सीजीएम की रिपोर्ट नहीं मिली है। जिसकी वजह से डीआईजी रेंज से रिपोर्ट में दिए गये तथ्यों को जुटाने के साथ उनका परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

बता दें कि विगत 21 जून को सुल्तानपुर जेल में दो बंदियों करिया पासी उर्फ विजय पासी और मनोज रैदास के शव मिले थे। जेल अधिकारियों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था, जबकि न्यायिक जांच में बंदियों के शरीर पर चोटों के निशान होने, उनकी मृत्यु 2-3 दिन पहले होने तथा उनको जहर देने की आशंका जताई गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें