फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनंतनगर योजना में 460 भूखंडों के लिए फिर खुलेगा पंजीकरण, प्रधानमंत्री आवास के 407 फ्लैटों की लॉटरी इस दिन

Sat, 08 Aug 2026 09:43 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एलडीए की अनंतनगर आवासीय योजना में 460 भूखंडों के लिए रविवार से एक महीने तक ऑनलाइन पंजीकरण फिर शुरू होगा। पांचवें चरण में 112.5, 162 और 200 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। वहीं, 14 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए ने मोहान रोड स्थित अनंतनगर आवासीय योजना में 460 भूखंडों के आवंटन के लिए एक बार फिर पंजीकरण खोला है। पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा, जो रविवार से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा। इस संबंध में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अनंतनगर योजना में पहले चार चरणों में लगभग 1700 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। 35 हजार से अधिक लोग पंजीकरण की रकम जमा कर इसमें शामिल हुए थे। पांचवें चरण में आशीष खंड के 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि जिन भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है, उनमें 200 वर्गमीटर के 23, 162 वर्गमीटर के 12 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 425 भूखंड शामिल हैं।

आवेदन करने वालों को एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद भूखंड की अनुमानित कीमत की पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों में भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के 407 फ्लैटों की लॉटरी 14 को

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटित करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। उधर, शुक्रवार को पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट के 75 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से किया गया। 

एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जो फ्लैट आवंटित किए जाएंगे, उनमें से 200 बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन और 207 शारदा नगर विस्तार योजना में हैं। उन्होंने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट बनाया जा रहा है।

इसमें थ्री बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 24 और थ्री बीएचके श्रेणी के 39 फ्लैटों का शुक्रवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इसके साथ ही ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 12 फ्लैट आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि लॉटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें