फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ग्रामीण डाक सेवकों के 4,264 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 25 Aug 2021 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों केलिए 4264 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन
पोस्टमैन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों केलिए 4264 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनकी तैनाती शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर, डाक सेवक के रूप में की जाएगी।

विज्ञापन


डाक अधिकारियों ने बताया कि आवेदक के लिए अर्हता दसवीं पास रखी गई है। कम्प्यूटर संस्थान से दो महीने का बेसिक कोर्स होना चाहिए और साइकिल चलानी आनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन की फीस सौ रुपये रखी गई है। वहीं महिलाओं, ट्रांसजेंडर, एससी-एसटी के लिए फॉर्म नि:शुल्क है।

डाक विभाग पात्रों का चयन दसवीं में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर करेगा। सेलेक्ट होने की सूचना मोबाइल पर मेसेज व ईमेल से दी जाएगी। आवेदन के बाद अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। आवेदन 22 सितंबर तक डाक विभाग के पोर्टल पर कर सकते हैं। इन पदों में से 1988 अनारक्षित, 299 ईडब्ल्यूएस, 1093 ओबीसी, 797 एससी, 34 एसटी, 53 दिव्यांगों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें