फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के रण का परिणाम आज : सुबह आठ बजे से मतों की गणना, त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था में होगी मतों की गिनती

Thu, 10 Mar 2022 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईवीएम से वोटों की गणना समाप्त होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र की पांच बूथों के मतदेय स्थल की वीवीपैट की गिनती होगी। यह बूथ लॉटरी के जरिए तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महीने की लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद आज उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के नतीजे आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। एक-दो घंटे की मतगणना के बाद रुझान मिलने लगेंगे जबकि दोपहार बाद से परिणाम आने लगेंगे।मतदान के बाद मतगणना शांतिपूर्वक करने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम के दावे किए हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से बताया गया है कि प्रदेश भर में मतगणना के लिए कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा के सबसे अधिक पांच, अमेठी, अंबेडकरनगर, देवरिया, मेरठ व आजमगढ़ के 2-2 व बाकी जिलों के एक-एक केंद्र शामिल हैं। मतगणना के लिए प्रदेश भर में 403 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को और वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्री निवास को तैनात किया है। आयोग की ओर से बताया गया है कि सभी मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


अधिकृत श्रेणी के अलावा मतगणना केंद्र के परिसर में मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्ट्रांग रूम खोले जाने से लेकर ईवीएम को गणना टेबिल पर ले जाने तथा संपूर्ण गणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। हर चक्र की गणना पूरी होने के बाद परिणाम प्रत्याशियों व उनके एजेंट को दिया जाएगा।

पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
आयोग की ओर से बताया गया है कि सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। वहीं, साढ़े आठ बजे से ईवीएम से वोटों गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती जारी रहेगी।

पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों का भी मिलान
ईवीएम से वोटों की गणना समाप्त होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र की पांच बूथों के मतदेय स्थल की वीवीपैट की गिनती होगी। यह बूथ लॉटरी के जरिए तय किए जाएंगे। किसी क्षेत्र में जीत का अंतर मतगणना के समय रद्द किए गए पोस्टल बैलेट से कम होगा तो परिणाम की घोषणा से पहले रद्द किए गए सभी पोस्टल बैलेट का रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सत्यापन कराया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें