राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बदलाव के बाद मौसम में फिर से ठंडी हवा असर दिखाएगी जिससे तीखी धूप से राहत मिलेगी।
मंगलवार को राजधनी में मौसम साफ और सुहाना रहा। बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ये बृहस्पतिवार तक जारी रह सकता है। ठंडी हवा का असर बढ़ा तो तापमान में कुछ गिरावट आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में बुधवार को मौसम शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान है। 27 फरवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है।