फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, सीएम गिनाएंगे उपलब्धियां

Sun, 19 Sep 2021 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इस मौके पर रविवार को लोकभवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें सभी मंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर रविवार को लोकभवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें सभी मंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। इसी प्रकार सरकार के 54 माह पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी जिलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव तैयार हुई है। लोकभवन में होने वाले कार्यक्रम में साढ़े चार साल के दौरान राष्ट्रीय पटल पर यूपी की बनी छवि के साथ प्रदेश की आत्मनिर्भरता और समर्थता को लेकर चर्चा होगी।

इसके अलावा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले तक देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बाद भी बीमारू राज्य की छवि के साथ देश में पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था होने का दंश झेलने वाले यूपी को दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने के सफर पर भी प्रकाश डाला जाएगा। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने का सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिला है। केंद्र और प्रदेश की सरकार की आपस में बेहतर तालमेल का ही नतीजा है कि प्रदेश में पीएम किसान योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला समेत कई योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश शीर्ष स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें