फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रियंका गांधी ने कहा- राहुल गैर महत्वपूर्ण, तो भाजपा उनका रोज-रोज क्यों करती जिक्र

Mon, 10 Jan 2022 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रिंयका ने कहा, मैं यह सपना नहीं देखती कि सीएम बनूंगी। मैं सोने से पहले ये जरूर सोचती हूं कि इस महिला से मिली थी, उसके साथ ये हुआ तो उसको फोन करके पूछना चाहिए कि वह कैसी है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर सांसद राहुल गांधी महत्वपूर्ण नहीं है तो भाजपा रोज-रोज उन पर टिप्पणी क्यों करती है। इसे प्रियंका का अपने भाई की इमेज बिल्डिंग की दिशा में बढ़ा कदम माना जा रहा है। प्रिंयका ने कहा, मैं यह सपना नहीं देखती कि सीएम बनूंगी। मैं सोने से पहले ये जरूर सोचती हूं कि इस महिला से मिली थी, उसके साथ ये हुआ तो उसको फोन करके पूछना चाहिए कि वह कैसी है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी के चुनावों की लड़ाई नौजवानों, महिलाओं और जनता के भविष्य की लड़ाई है। जो लोग इसके इतर बात करते हैं, उनका एजेंडा भविष्य बनाना नहीं, बल्कि मुद्दों से भटकाना है। प्रियंका ने कहा कि हमारी टिकटों की सूची में ऐसी महिलाएं हैं, जिन पर अत्याचार हुआ है। जो राजनीति में आकर सत्ता हासिल कर उस अत्याचार के खिलाफ लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज सबसे अच्छी स्थिति में है, क्योंकि कांग्रेस एक नई राजनीति बनाने की स्थिति में है। कांग्रेस एक सच्ची लड़ाई लड़ने की स्थिति में है। हम आज एक नया भविष्य बनाने की स्थिति में भी हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें