फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रशांत त्रिवेदी अपर मुख्य सचिव वित्त बने, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण को राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Fri, 13 May 2022 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण को राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये दोनों पद अपर मुख्य सचिव वित्त राधा एस चौहान के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से रिक्त चल रहे थे।
विज्ञापन
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने आईएएस डॉ. प्रशांत त्रिवेदी को वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के पद पर तैनाती दी है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण को राज्य कर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा धीरज साहू, मुकेश कुमार मेश्राम और अनीता सी मेश्राम को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई तैनाती मिली है।

विज्ञापन


अभी तक आयुष विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. प्रशांत त्रिवेदी के पास अब यह विभाग अतिरिक्त प्रभार के रूप में रहेगा। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। 1996 बैच की अधिकारी अनीता सी मेश्राम को भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव और इसी बैच के धीरज साहू को केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अधीन वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती मिली है। 

ये तीनों अधिकारी पांच वर्ष या अगले आदेश तक केंद्र में तैनात रहेंगे। मुकेश कुमार मेश्राम अभी यूपी में प्रमुख सचिव पर्यटन, अनीता सी मेश्राम प्रमुख सचिव महिला कल्याण व बाल विकास और धीरज साहू परिवहन आयुक्त हैं। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय भाटिया को विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (कार्मिक) बनाया गया है। उन्हें यह तैनाती तीन वर्ष के लिए मिली है।
विज्ञापन



इस तरह आवंटित हुए विभाग
कुमार हर्ष : ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, आबकारी, नियोजन, राज्य योजना आयोग, संस्कृति, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, राज्य संपत्ति, कार्यक्रम क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री कार्यालय (लोक शिकायत), सचिवालय प्रशासन, पर्यावरण, नियुक्ति, कार्मिक, आवास एवं शहरी नियोजन, लोक निर्माण, वन और नमामि गंगे की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रथमेश कुमार : मत्स्य उत्पादन, सार्वजनिक उद्यम, सतर्कता, गृह गोपन, कारागार एवं सुधार, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, चीनी एवं गन्ना उद्योग, धर्मार्थ कार्य, लोक सेवा प्रबंधन, विधायी, निर्वाचन, राष्ट्रीय एकीकरण, विवेकाधीन एवं राहत कोष, परिवहन, भूतत्व एवं खनिकर्म, खाद्य एवं रसद, संस्थागत वित्त, वित्त, बैंकिंग, पोषण प्रकोष्ठ और प्रोटोकॉल विभाग दिया गया है।

शशांक त्रिपाठी : उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, पर्यटन, कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, दुग्ध विकास, सूचना, नागरिक सुरक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण और युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

ईशांत प्रताप सिंह : चिकित्सा शिक्षा, प्रशासनिक सुधार, खेल, श्रम, पंचायतीराज, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, उप्र. पुनर्गठन समन्वय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन, सामान्य प्रशासन, नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग और समन्वय विभाग का प्रभार दिया गया है।

आशुतोष मोहन अग्निहोत्री : ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास, भाषा, दिव्यांगजन कल्याण, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार, प्रांतीय रक्षक दल, रेशम विकास, संसदीय कार्य, राजस्व, न्याय, जल शक्ति विभाग, होमगार्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग, कर निबंधन और केंद्र सरकार से संबंधित समन्वय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें