फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काफिले के साथ आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी हिरासत में, शाम को दी अनुमति

Wed, 20 Oct 2021 05:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए आगरा जा रही थीं पर एक्सप्रेस वे के इंट्री प्वाइंट पर ही उन्हें यूपी पुलिस ने रोक लिया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को पुलिस लाइन ले जाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस कस्टडी में मारे गए सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के राजधानी स्थित प्रवेश द्वार पर रोक लिया गया। दो घंटे के तमाशे के बाद पुलिस ने प्रियंका व उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। आधे घंटे पुलिस लाइंस में रखने के बाद शाम को पांच लोगों के साथ प्रियंका को आगरा जाने की अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन


अरुण का अंतिम संस्कार बुधवार को किए जाने की जानकारी होने पर प्रियंका आगरा जाने के लिए बुधवार दोपहर पौने दो बजे लखनऊ से निकलीं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम भी थे। प्रियंका का काफिला जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के प्रवेश द्वार पर पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग के तौर पर ट्रक का इस्तेमाल करके उन्हें रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।

प्रियंका ने पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि किस कानून के तहत उन्हें रोका जा रहा है। क्या किसी के दुख-दर्द में भी शामिल होने देना नहीं चाहते। यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन में उन्हें आदेश दिखाया, जिसमें आगरा और लखनऊ, दोनों ही जगह धारा-144 लागू है। इस पर प्रियंका ने गुस्से भरे लहजे में कहा, ‘क्या आप चाहते हैं कि मैं आपको खुश करने के लिए यहां के रेस्ट हाउस में रुकूं।’
विज्ञापन


इसी बीच लल्लू कार से बाहर आए तो उनके समेत तमाम कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। प्रियंका भी कार से बाहर आ गईं। उन्होंने पुलिस को इस तरह का रवैया न अपनाने की नसीहत दी। कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। प्रियंका पुन: कार में बैठ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने उनसे मुलाकात की।



करीब चार बजे पुलिस प्रियंका समेत सभी प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को पुलिस लाइंस ले आई। यहां आधा घंटे रखने के बाद उन्हें पांच लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति दे दी गई। आगरा में अरुण वाल्मीकि के अंत्येष्टि के बाद पुलिस ने यह फैसला किया। प्रियंका गांधी पुलिस लाइंस से सीधे कौल हाउस आईं। वहां से करीब 6:15 बजे वह अजय लल्लू के साथ आगरा के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


घायल महिला का किया उपचार
आगरा जाते वक्त 1090 चौराहे पर एक बच्ची के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर प्रियंका गांधी ने अपनी फ्लीट रुकवाई और फर्स्ट एड किट मंगाकर उसका इलाज किया। प्रियंका ने पीड़िता का घाव साफ उस पर मलहम और पट्टी बांधी। जाने से पहले प्रियंका पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर दिया और उसे घर भिजवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें