फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: यूपी में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त, करना होगा प्रोटोकॉल का पालन

Wed, 20 Oct 2021 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए अभी तक रात के 11 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने पूरे प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्त के अधीन वर्तमान में लागू रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) समाप्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लिया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह, अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए यह समय सतर्कता एवं सावधानी बरतने का है।

अवस्थी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को बनाये रखे जाने व कोविड नियमों के तहत सभी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 1,55,731 सैम्पल की जांच की गई है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,18,05,693 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 तथा अब तक कुल 16,87,048 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 112 एक्टिव मामले है।

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 7,58,386 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,35,95,314 तथा दूसरी डोज 2,72,88,718 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 12 करोड़ 8 लाख ,84032 कोविड डोज दी गयी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें