फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से ट्वीट कर मांगी मदद तो यूपी पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

Fri, 15 Apr 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्वीट से बनी बात - फोटो : Demo
विज्ञापन
बुधवार रात सिंगापुर के उपेंद्र कुमार दुबे ने ट्वीट कर सोनभद्र के रेनुकूट में रहने वाले बुजुर्ग पिता की समस्या बताई तो यूपी पुलिस ने मात्र 20 मिनट के भीतर उनके घर पर पुलिस भेज दी।
विज्ञापन


उपेंद्र को लगातार कार्रवाई के बारे में अपडेट भी किया जाता रहा। यूपी पुलिस के इस एक्शन से प्रभावित उपेंद्र ने सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध दिए।

डीजीपी के पीआरओ व यूपी पुलिस का ट्विटर हैंडल @uppolicepr संभाल रहे डिप्टी एसपी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि उपेंद्र ने 1988-1992 तक कोलकाता के डीएमईटी से मरीन इंजीनियरिंग की है और बीते पांच साल से सिंगापुर में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले वह मरीन इंजीनियर थे लेकिन वर्तमान में एक बड़ी शिप मैनेजमेंट कंपनी में डायरेक्टर हैं। उन्होंने बुधवार सुबह करीब छह बजे ट्वीट करके पिता को परेशान करने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

हवालात पहुंचे गुंडे ने माफी मांगी

यूपी पु‌ल‌िस ने तुरंत की मदद - फोटो : demo pic
उन्होंने लिखा कि मुहल्ले के गुंडे पिता को परेशान कर रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। वह पिता की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मात्र तीन मिनट में ही यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से उन्हें रिस्पांस दिया गया। जवाब में लिखा गया कि स्थानीय पुलिस को बता दिया गया है। 

एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उपेंद्र और यूपी पुलिस के बीच कई ट्वीट के जरिए बातचीत हुई। उपेंद्र को बताया गया कि पुलिस उनके घर पहुंच चुकी है। एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि बदमाश को पकड़ लिया गया है। 

ट्विटर पर उपेंद्र को अपडेट करने के साथ ही डीजीपी के पीआरओ लगातार रेनुकूट पुलिस के संपर्क में भी थे। हर कार्रवाई की जानकारी वह ट्विटर पर उपेंद्र को दे रहे थे। पीआरओ ने बताया कि उपेंद्र के घर के बगल में ही रहने वाला शराब के नशे में धुत होकर उनके पिता से गाली-गलौज कर रहा था, जिससे वह घबरा गए। 

उसे थाना पकड़कर लाया गया तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। सभी उपेंद्र के पिता के घर गए और नशे में धुत बदमाश को छुड़ाने के लिए विनती की। दोपहर में वह उपेंद्र के पिता को थाना लेकर आए जहां बदमाश ने उनसे माफी मांगी। उसके परिवारीजनों ने भी बुजुर्ग से माफी मांगी, जिसके बाद बदमाश से माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें