फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पुलिस अफसरों को वीरता के लिए मिला राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री योगी ने की तारीफ

Wed, 27 Jan 2021 08:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पुलिस अफसरों को 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक देकर सम्मनित किया गया। इस पर यूपी पुलिस ने ट्वीट कर सभी अफसरों को बधाई दी है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी ने भी अफसरों की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुलिस पदक से सम्मानित सभी अफसरों व कर्मचारियों को बधाई। हमें आप सभी की कर्तव्य निष्ठा और अदम्य साहस पर गर्व है।



बता दें कि 72वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश पुलिस के आठ कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, सात को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 72 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 50 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, 199 को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, 409 कर्मियों को पुलिस महानिदेशक के हीरक, स्वर्ण और रजत प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें