फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने उठाई जापानी राजदूत की गाड़ी, अफसर ने अपनी कार से भेजा

Fri, 12 May 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते जापानी राजदूत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सचिवालय पहुंचे जापान के राजदूत केजी हिरामंतु की नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने उठा ली। वे टैक्सी लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनसे मिलकर जब वे बाहर निकले तो टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी उठने की बात कही। उनके साथ मौजूद प्रमुख सचिव सूचना ने अफसरों को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उनके हाथ-पांव फूल गए।

अफसरों ने आनन-फानन में क्रेन कर्मचारियों को गाड़ी छोड़ने का निर्देश दिया। इस बीच, प्रमुख सचिव सूचना ने जापानी राजदूत को अपनी कार से भेजा।

एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर वीवीआईपी मूवमेंट से पहले बापू भवन के पास नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटाया जा रहा था। इस बीच, सीएम से मिलने आए जापान के राजदूत प्राइवेट टैक्सी से उतरकर सचिवालय चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापानी राजदूत बाहर निकले तो पता चला गाड़ी उठ गई

- फोटो : amar ujala
इसके बाद ड्राइवर ने टैक्सी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर नो-पार्किंक जोन में खड़ी कर दी। दोपहर करीब 2.14 बजे ट्रैफिक पुलिस कार (यूपी 32 जीएन 4912) को क्रेन से उठाकर पार्क रोड स्थित बूथ ले गई।

जापानी राजदूत सचिवालय से बाहर निकले तो पता चला कि गाड़ी उठा ली गई है। तब शासन से नगर आयुक्त व एएसपी ट्रैफिक के पास फोन पहुंचा।

नगर आयुक्त का निर्देश मिलने के बाद बिना जुर्माना वसूले ही गाड़ी को छोड़ दिया गया। हालांकि अन्या गाड़ियों से जुर्माना लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें