फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ घोटाला: फर्जी ब्रोकर फर्मों के खातों की जांच शुरू, अभिनव गुप्ता के दो करीबियों की तलाश

Sun, 17 Nov 2019 01:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने यूपीपीसीएल में पीएफ  की राशि के डीएचएफएल में अनियमित निवेश के मामले की जांच में फर्जी पाई गई ब्रोकर फर्मों के खातों को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी इस मामले में गिरफ्तार पॉवर इम्पलॉइज ट्रस्ट के पूर्व सचिव पीके गुप्ता के बेटे अभिनव के दो और करीबियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फर्जी फर्मों के खातों की जांच के लिए जांच अधिकारियों ने संबंधित बैंकों के अफसरों से संपर्क साधा है। इन सभी खातों का पिछले एक अरसे का ब्यौरा मांगा गया है। जांच अफसर गोलमाल कर हासिल की गई रकम के बार में जानकारी कर रहे हैं। 

यह देखा जा रहा है कि इस रकम को कहां और किन खातों में ट्रांसफर किया गया। इस कवायद के जरिए यह जानने की कोशिश हो रही है कि रकम की हेराफेरी में और कौन-कौन जुड़ा है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू इसके साथ ही अभिनव के दो और करीबियों की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों को सूचना मिली है कि अभिनव केदो और खास लोग हैं जो ब्रोकर फर्मों में रकम जमा करना में सक्रिय थे। इसके अलावा इन लोगों का अभिनव की अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

जांच अधिकारी इस सूचना की सत्यता को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ अभिनव व उसके साथी आशीष के आवास, कार्यालय व अन्य ठिकानों पर तलाश का सिलसिला शुरू किया जा रहा है। 

अभी तक इन दोनों के दिल्ली व हरियाणा के कुछ ठिकानों की जानकारी सामने आई है। सोमवार को फर्जी ब्रोकर फर्मों में से पांच फर्मों के संचालकों से पूछताछ की जानी है। इनसे भी फर्मों में जमा रकम व अभिनव और अन्य आरोपियों की इसमें भूमिका के बारे में पूछा जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें