फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिल्कीपुर उपचुनाव का रास्ता हुआ साफ, याचिकाकर्ता न्यायालय में दाखिल पिटीशन लेंगे वापस, ये है पूरा मामला

Wed, 16 Oct 2024 07:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Milkipur by-election: यूपी की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता खुल गया है। कोर्ट में दाखिल एक पिटीशन की वजह से यहां चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो पाईं थीं। 
विज्ञापन
मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इस सीट पर एक पिटीशन की वजह से चुनाव घोषित नहीं हो पाया था। गोरखनाथ बाबा के वकील ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका वापस ले लेंगे। अब इस बात के कयास लग रहे हैं कि बाकी सीटों के साथ भी इस सीट पर चुनाव कराया जा सकता है। यह सीट अवधेश प्रसाद के द्वारा खाली की गई थी। मालूम हो कि वह सपा से फैजाबाद सीट से सांसद बन गए थे। इस सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को पार्टी ने सपा से टिकट दिया है। 

विज्ञापन


यूपी की नौ सीटों पर घोषित हुए थे उपचुनाव
यूपी में विधानसभा की 10 में से नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर अभी उपचुनाव नहीं होगा। नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए याचिकाकर्ता गए थे कोर्ट

अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई सीट। - फोटो : amar ujala
 चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था। चुनाव प्रक्रिया में जमा किए सपा प्रत्याशी के दस्तावेजों में कमी होने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर विधानसभा पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है।

भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ के अधिवक्ता ने वीडियो जारी कर मामले से जुड़ी याचिका वापस लेने की बात कही है। अधिवक्ता रुद्र विक्रम सिंह का कहना है कि मिल्कीपुर उपचुनाव को याचिका की वजह से रोका गया है। अभी सपा नेता अवधेश प्रसाद वहां से विधायक भी नहीं हैं जिस वजह से याचिका का औचित्य भी नहीं रह गया है। एक दो दिन में उच्च न्यायालय में याचिका को वापस लेने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें