फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: जिला पंचायत चुनाव में सपा, भाजपा और निर्दलीयों के बीच कांटे की टक्कर

Mon, 03 May 2021 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्यों के अब तक घोषित रुझानों में सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्यों के अब तक घोषित रुझानों में सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। पूर्व सपा सांसद और पूर्व भाजपा विधायक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा कई सीटों पर निर्दलीयों और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। मतगणना धीरे चलने की वजह से देर रात तक किसी भी सीट का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य की 57 सीटों के लिए रविवार को शुरू हुई मतगणना धीमी गति से होने की वजह से देर रात तक किसी भी सीट का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था। लेकिन जो रुझान मिले उससे सपा, भाजपा और निर्दलीयों के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली। निंदूरा प्रथम से सपा समर्थित अशफाक आगे चले रहे थे। वहीं द्वितीय से मंजू आगे चल रही थी तृतीय से सपा समर्थित मोहसिन आगे चल रहे थे वहीं चतुर्थ से भाजपा समर्थित पूर्व विधायक राजरानी रावत तथा पंचम से निर्दलीय राजेश रावत अपने निकट प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे।

इसी प्रकार हैदरगढ़ प्रथम से निर्दलीय कलावती, द्वितीय से भाजपा समर्थित नीतू सिंह, तृतीय से सपा समर्थित रचना और चतुर्थ से आरती आगे चल रही थीं। सिद्धौर प्रथम से भाकियू के रामबरन, द्वितीय से हौसिला प्रसाद, तृतीय से निर्दल सोनी यादव, चतुर्थ से सपा समर्थित पूर्व सांसद रामसागर रावत और पंचम से निर्दल जंग बहादुर आगे चले रहे थे। इसी प्रकार फतेहपुर प्रथम से भाकियू के अवधेश पटेल, द्वितीय से सपा समर्थित संजय यादव, चतुर्थ से निर्दल पूजा सिंह, पंचायत से भाजपा की गीता देवी आगे चल रही थीं।
विज्ञापन


दरियाबाद प्रथम से निर्दल देवनरायन, द्वितीय से भाजपा के संजय रावत, तृतीय से सपा समर्थित शैल रावत, मसौली प्रथम से बसपा समर्थित डॉ. उमाशरण, द्वितीय से निर्दल सोनिया, तृतीय से भाजपा के भुल्लन, त्रिवेदीगंज प्रथम से निर्दल मिथलेश, द्वितीय से निर्दल रीना और तृतीय से निर्दल नेहा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे। इसी प्रकार रामनगर प्रथम से भाजपा समर्थित राम सिंह, द्वितीय से निर्दल मिथलेश आगे चल रही थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें