फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: सोनिया गांधी की रायबरेली में सपा-कांग्रेस का दबदबा, भाजपा-बसपा पिछड़े

Mon, 03 May 2021 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस व सपा मजबूत स्थिति में हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सपा और कांग्रेस का दबदबा कायम है। अब तक आए परिणामों में जहां पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह की पत्नी आरती सिंह ने अमावां  द्वितीय से जीत हासिल की है, वहीं जगतपुर से कांग्रेस के राकेश सिंह राना ने अपना जलवा दिखाया है।
विज्ञापन


राही ब्लाक की तीनों सीटों पर जहां सपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है वहीं महाराजगंज प्रथम से पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा से बागी प्रत्याशी को ही नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी को धूल चटाई है।

यही नहीं हरचंदपुर तृतीय से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की अनुज बधू सुमन सिंह चुनाव हार गई हैं। सुमन सिंह को सपा की शिवदेवी ने हराया है। भाजपा और बसपा के उम्मीदवार पिछड़े हुए हैं। हरचंदपुर प्रथम से जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव हार गया है वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह निर्दलीय लड़कर चुनाव जीत गए हैं।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि राघवेंद्र सिंह एक वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे हैं। यही स्थिति कई और सीटों पर भी है। शाम तक तस्वीर साफ हो पाएगी कि आखिर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कौन मजबूत होकर उभरेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें