फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुफ्त बिजली के लिए अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, अब तक हो चुके हैं पांच लाख पंजीयन

Tue, 16 Jul 2024 07:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Free electricity for farmers: यूपी के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां के किसान  मुफ्त बिजली के लिए अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। अब तक यह तारीख 15 जुलाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के किसान अब मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक पंजीयन कर सकते हैं। पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 तक का पूरा बकाया जमा करना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2023 से किसानों को 140 यूनिट प्रतिकिलोवाट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर 15 जुलाई तक पंजीयन करने के लिए कहा गया था। अब तक प्रदेश के करीब पांच लाख किसान पंजीयन कर चुके हैं। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ देने के लिए पंजीयन की तिथि बढाई गई है।

जमा करना होगा पिछला बकाया
योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 तक का पूरा बकाया जमा करना होगा। किसान चाहें तो पुराना बकाया एकमुश्त अथवा छह किस्त में जमा कर सकते हैं। जिनका 31 मार्च 2023 तक का पूरा बिल जमा है। वे बिना कोई धनराशि जमा किए पंजीयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें