फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में सनसनीखेज वारदात, सीतापुर में दुष्कर्म के बाद पांच साल की दलित बच्ची की हत्या

Tue, 10 Feb 2026 09:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

आरोपी सोमवार रात नशे की हालत में घूमता देखा गया था। वारदात के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में पांच वर्षीय दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। देर रात उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बनी अपनी ही झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव को सकरन क्षेत्र के लहसड़ा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने भी सुरेंद्र पर ही शक जताया था। यह सोमवार रात गांव में नशे में घूमता दिखा था।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मासूम के गर्दन और शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी दक्षिणी व सीओ ने जांच की। मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्या गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - पल्लवी पटेल को पुलिस फोर्स ने घेरा, बिखरे दिखे बाल; बैरिकेडिंग लगा रोका तो गुस्से में सड़क पर बैठीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी बोले- कभी नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, पांच का सुसाइड, 'मैं ठाकुर हूं' वाली महिला का नया वीडियो


गांव में पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार मासूम से दुष्कर्म हुआ है। नाजुक अंगों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। खून भी अधिक बहा है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए भेजी स्लाइड

वारदात के बाद गमगीन परिजन - फोटो : amar ujala
चिकित्सकों के पैनल ने मासूम का पोस्टमार्टम किया, जिसमें एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक शामिल रहे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने स्लाइड तैयार की, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया था सुरेंद्र यादव
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपी सुरेंद्र यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने घर के बाहर बच्ची को खेलते देखा। इसके बाद उसे चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी तक ले गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें