फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : सीएम योगी ने की मानसून की स्थिति की समीक्षा, बोले- सामान्य से कम हुई बारिश, हर स्थिति के लिए रहें तैयार

Fri, 15 Jul 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम ने कहा कि बांदा, चंदौली, हमीरपुर, देवरिया, जालौन, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों पर विशेष ध्यान दें। अगला एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह सामान्य 199.7 मिलीमीटर से लगभग 62 प्रतिशत कम है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मानसून की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा है फसलों और किसानों की स्थिति को देखते हुए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में आमतौर पर 15 जून से 15 सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है। इस बार मानसून में देरी है। हालांकि सरकार द्वारा नहरों, नलकूपों के विस्तार से सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाया गया है। ताजा स्थिति के अनुसार सभी प्रमुख नदियों, नहरों और जलाशयों में पर्याप्त जलराशि है। बारिश इस कदर कम है कि एकमात्र आगरा जनपद ऐसा रहा जहां सामान्य वर्षा हुई। सीएम ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के आंकलन के अनुसार 18 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। हमें वैकल्पिक प्रबंध के संबंध में तैयार रहना होगा।

विज्ञापन

इन जिलों में दें ध्यान : सीएम ने कहा कि बांदा, चंदौली, हमीरपुर, देवरिया, जालौन, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों पर विशेष ध्यान दें। अगला एक सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी पेयजल का अभाव न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें