फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश की सभी पॉलिटेक्निक में नया सत्र कल से, 1 अगस्त से नव प्रवेशार्थियों की क्लास

Sun, 13 Jul 2025 09:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए सत्र की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। जबकि प्रथम वर्ष के नवप्रवेशितो की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय, एडेड निजी व पीपीपी पालिटेक्निक संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए दो चरणों की प्रवेश काउंसिलिंग हो चुकी है। इसी क्रम में प्राविधिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए सत्र की शुरुआत 15 जुलाई से होगी।

विज्ञापन


विभाग ने निर्देश दिया है कि पालिटेक्निक की सभी कोर्स की दूसरे और तीसरे वर्ष की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएं। जबकि प्रथम वर्ष के नवप्रवेशितों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। राजकीय पालिटेक्निक संस्थानों में सत्र के पहले दिन छात्रों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा। सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि इस दिन को उत्सव के रूप में मनाए। जो छात्र परीक्षा के बाद उद्योगों में ट्रेनिंग कर रहे हैं, उन्हें भी अब संस्थान लौटकर पढ़ाई में लगना होगा।

ये भी पढ़ें - ईडी को छांगुर और करीबियों के 30 बैंक खातों की मिली जानकारी, 10 साल के लेनदेन का ब्यौरा भी मांगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी पंचायत चुनाव: 14 अगस्त से प्रदेश में मतदाता बनाने का काम, घर-घर जाकर बीएलओ खटखटाएंगे दरवाजा; जानिए अपडेट


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि ऐसे सभी छात्रों को 25 जुलाई तक कक्षाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उन्हें संस्थान में उपस्थित होने के लिए अपनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) साथ लाना होगा। केवल प्रमाण पत्र लाने वाले छात्रों को ही कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षकों को भी नियमित उपस्थिति होने और क्लास में उपस्थित होकर पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें