फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पांच जिलों में नए सीएमओ तैनात, महोबा, बदायूं, रामपुर, बलिया व सोनभद्र में तैनाती

Thu, 06 Jan 2022 01:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जिला चिकित्सालय महोबा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय को महोबा का सीएमओ बनाया गया है। कासगंज के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह को रामपुर का सीएमओ बनाया गया है। 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सात चिकित्साधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया गया है। इसमें पांच को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक जिला चिकित्सालय महोबा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय को महोबा का सीएमओ बनाया गया है। रामपुर के जिला क्षय अधिकारी डा प्रदीप वार्ष्णेय को बदायूं सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। कासगंज के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह को रामपुर का सीएमओ बनाया गया है। 

विज्ञापन


बलिया के सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ को जिला चिकित्सालय मथुरा में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। गोरखपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय को बलिया का सीएमओ, सोनभद्र के सीएमओ डॉ. नेम सिंह को जिला चिकित्सालय भदोही में वरिष्ठ परामर्शदाता और प्रयागराज के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सिंह ठाकुर को सोनभद्र का सीएमओ नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें