फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मानसून ने बदली अपनी दिशा, राजधानी के अलावा ये जिले रहेंगें सूखे, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Mon, 26 Aug 2024 12:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मानसून ने अपनी दिशा बदल ली है। अवध और पूर्वांचल के आसपास बने बादल अब बुंदेलखंड की ओर मुड़ गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी जारी की है। 
 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मानसून की दिशा बदल गई है। आने वाले दिनों में बादल राजधानी लखनऊ के साथ-साथ अवध के जिलों से दूरी बनाएंगे। बुदेलखंड के साथ ही प्रदेश में दक्षिण के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों समेत बांदा, चित्रकूट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन आदि में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कम दबाव क्षेत्र के दक्षिण की ओर से गुजरने की वजह से फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मानसून की सक्रियता कम हुई है।
रविवार को झांसी में 14.2 मिमी, उरई में 5 मिमी, कानपुर में 3.6 मिमी, अलीगढ़ में 2.4 मिमी और फतेहगढ में 2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को प्रदेश में अयोध्या और मेरठ में सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 35.5 डिग्री और गोरखपुर व नजीबाबाद में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 23 डिग्री सेल्सियस तो मेरठ में 24.6 डिग्री और बस्ती व झांसी में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


राजधानी में फिलहाल मानसून पड़ा सुस्त
 राजधानी में रविवार को आसमान में छिटपुट बादल तो रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में धूप छांह और तापमान में थोड़ी बढत की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कम दबाव क्षेत्र के दक्षिण की ओर से गुजरने की वजह से फिलहाल राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में

मानसून की सक्रियता धीमी पड़ी है। हालांकि सोमवार को कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ दिन का तापमान में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 0.2 डिग्री की उछाल के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें