फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोजनीनगर सीट: राज्यमंत्री स्वाती सिंह बोलीं- मैं सिपाही हूं, टिकट पार्टी तय करेगी

Tue, 01 Feb 2022 10:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह ने सरोजनीनगर से अपनी उम्मीदवारी पर कहा कि इसका निर्णय पार्टी करेगी। मैं लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रही हूं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजनीनगर विधानसभा से टिकट को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा है कि ‘यह पार्टी का काम है। मैं पार्टी की सिपाही हूं। जनता हमारे साथ है। पार्टी जन समूह को देखकर फैसला करेगी। मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हूं। मैं नियमित रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क  कर रही हूं, क्योंकि विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। मैं राजनीति के कारण नहीं, अपने परिवार की दृष्टि से हर समय, हर सुख-दुख में भागीदार होती हूं।’

विज्ञापन


वह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के हरौनी स्थित शिव मंदिर में देर शाम दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके समर्थक भी मंदिर में मौजूद थे। गौरतलब है कि सरोजनीनगर सीट पर स्वाती सिंह के पति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें