फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में ही होगी टीईटी: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री द्विवेदी ने कहा- परीक्षा की तिथि जल्द घोषित होगी

Mon, 06 Dec 2021 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि घोषणा के मुताबिक प्रश्न पत्र लीक होने के (28 नवंबर) एक महीने की अवधि में ही दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। 21 लाख अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को परीक्षा की नई तिथि का इंतजार है।
विज्ञापन
डॉ. सतीश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2021 दिसंबर में ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीईटी प्रश्न पत्र लीक मामले में कोई भी दोषी अधिकारी बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि घोषणा के मुताबिक प्रश्न पत्र लीक होने के (28 नवंबर) एक महीने की अवधि में ही दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द नई तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रथम दृष्टया दोषी सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को निलंबित किया है। एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उन्हें खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूरी मशक्कत के बाद भी अभी तक टीईटी की नई तारीख तय नहीं हो सकी है। 21 लाख अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को परीक्षा की नई तिथि का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें