यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से मुलाकात की।
मंत्री नन्दी ने दीपावली में मलिन बस्तियों के बच्चों को राजभवन भ्रमण एवं लंच हेतु आग्रह को स्वीकार करने व कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर हृदय से आभार ज्ञापित किया।
चर्चा के दौरान अवगत कराया कि बच्चों और उनके अभिभावकों में राजभवन से लौटने पर अपार उत्साह और खुशी थी। यह कार्यक्रम उनके जीवन की सुनहरी स्मृति बनकर रहेगा।
राज्यपाल के बहुमूल्य पाथेय ने सभी को प्रेरित किया।