यूपी में सोमवार को कई अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस अनिल कुमार सिंह महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। वह अभी तक लखीमपुर खीरी में इसी पद पर तैनात थे।
आईएएस हिमांशु गौतम, अपर आयुक्त मेरठ को महाराजगंज का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस संतोष कुमार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का वीसी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी थे।
2012 बैच के आईएएस टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव एपीसी शाखा नियुक्त किया गया है। 2017 बैच की आईएएस एकता सिंह को अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अपर आयुक्त बैंकिंग (कॉपरेटिव सोसाइटी) के पद पर कार्यरत थीं।