फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजधानी में बड़ी वारदात, हाईवे किनारे लकड़ी के बक्से में मिली युवक की लाश; माइनर में फेंककर भागे बदमाश

Wed, 16 Sep 2026 05:15 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में हाईवे किनारे लकड़ी के बक्से में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की आशंका के बीच पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के भावाखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे माइनर में लकड़ी के बक्से के अंदर एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। शव एक बोरी में भरा था और बक्से में गद्दे व बोरियां भी ठूंसी हुई थीं। युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को माइनर में फेंका गया है। इस घटना के बाद निगोहां और मोहनलालगंज पुलिस के बीच सीमा विवाद भी हुआ।

विज्ञापन




डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्कता के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने माइनर में पड़ा लकड़ी की प्लाई का बक्सा देखा। बक्से से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी और एक युवक का पैर भी दिख रहा था। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो अंदर गद्दे व बोरियां भरी थीं। जूट व प्लास्टिक की बोरी में युवक का शव भरा हुआ था। युवक की उम्र करीब 45 साल है। शव करीब दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन


शव के गले और हाथ में धारदार हथियार के कट के निशान हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक के शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए। युवक के शरीर पर कथई रंग की अंडरवियर मौजूद थी। 

डीसीपी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को लाकर माइनर में फेंका गया है। शव की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। शहर के सभी थानों और आसपास के जनपदों की पुलिस को भी युवक का शव मिलने की सूचना दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। डीसीपी का कहना है कि फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता युवक की पहचान कराना है।
 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, करानी पड़ी नपाई, तब हुआ तय

शव मिलने की सूचना पर सबसे पहले मोहनलालगंज की कनकहा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल निगोहां का बताते हुए सूचना निगोहां पुलिस को दे दी। मौके पर निगोहां पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों थानों के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया। 

काफी देर तक सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। समाधान नहीं निकलने पर मौके पर लेखपाल काजल को बुलाया गया। लेखपाल ने नपाई कर तय किया कि घटनास्थल मोहनलालगंज थाने का है। यह तय होने के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह ने सीमा विवाद से इनकार किया है। उनका तर्क है कि लेखपाल भीड़ देखकर रुक गई थीं।
विज्ञापन

बक्से के अंदर मिला विजिटिंग कार्ड

युवक के शव के साथ ही बक्से के अंदर एक विजिटिंग कार्ड भी मिला है। उस पर ‘राजू एंड ब्रदर्स ऑटोमोबाइल, आलमबाग, लखनऊ’ और एक फोन नंबर लिखा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। ऐसी भी आशंका है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए विजिटिंग कार्ड को बक्से के अंदर रखा गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें