फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सरकारी दफ्तरों में एक से डेढ़ बजे तक ही होगा लंच, मुख्य सचिव ने कहा, इससे ज्यादा समय न लें 

Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दरअसल, कर्मचारी व अधिकारी दोपहर के भोजन में काफी समय लगा रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती करने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी दफ्तरों में दोपहर के भोजन के लिए एक से डेढ़ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे अधिक समय लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, कर्मचारी व अधिकारी दोपहर के भोजन में काफी समय लगा रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती करने की बात कही थी। मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि कार्यालय का समय सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक है। बीच में आधे घंटे यानी दोपहर एक से डेढ़ बजे भोजनावकाश है।

उन्होंने कहा कि खासतौर पर पांच और छह दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में इस आदेश का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। इस स्थिति को सुधारें। जो अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं या मध्याह्न भोजन के लिए लंबी अवधि तक कार्यालय से बाहर चले जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें