भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने शुक्रवार को 20 जिलों में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने गाजियाबाद, महोबा, सहारनपुर, चित्रकूट, रामपुर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, झांसी और कन्नौज आदि जिलों की जिला पंचायत सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की।