कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को 18 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान भीम फाउंडेशन के डाॅ. विनोद कुमार शास्त्री ने उनसे मुलाकात की और विधानसभा घेराव में हिस्सा लेने के लिए समर्थन पत्र सौंपा। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। इसके लिए जिलेवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ शहर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की। इसके बाद विभिन्न जिलों के निवर्तमान अध्यक्षों एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें अब तक की गई तैयारी का जायजा लिया।