फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में खानदान और पानदान की सरकार'

Sun, 24 Aug 2014 11:41 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदेश की सपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश की सरकार खानदान और पानदान की सरकार बन गई है। अराजक तत्वों ने प्रदेश सरकार को हाईजैक कर रखा है। अपराधियों का बोलबाला है। लोग घरों में भी खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं।

नकवी ने संसद में नेता विपक्ष के मसले पर कहा कि प्रत्येक कार्य कोर्ट का नहीं है। संसद के दायित्व को संसद पर छोड़ दिया जाना चाहिए। न्यायपालिका और संसद के अपने-अपने दायित्व हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुराने मुद्दों पर ही लड़ेगी भाजपा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन नकवी ने कहा कि लोकसभा चुनावों की हार से कांग्रेस बेहद निराश और हताश है। जनता ने उन्हें सरकार में तो क्या, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं छोड़ा।

नकवी ने कहा कि भाजपा एक बार फिर कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में सुशासन, सुरक्षा और विकास को लेकर जनता के सामने जाएगी। झारखंड, हरियाणा और बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर की अगली सरकार भी बगैर भाजपा के नहीं बनेगी।

सांप्रदायिक होते तो नहीं मिलता ऐसा जनादेश: गंगवार
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जल संसाधन मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा अगर सांप्रदायिक होती तो प्रदेश की जनता उसे इतना बड़ा जनादेश नहीं देती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंद पड़ी कपड़ा मिलों को जल्द शुरू किया जाएगा। गंगा की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर हैं। गंगा के साथ यमुना की भी सफाई होगी। इन्हें प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें