मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता संभालने के बाद 2018 में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। तब 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के रूप में अभिनव पहल हुई। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 61,792 करोड़ निवेश प्रस्ताव वाली 81 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 67,202 करोड़ के निवेश प्रस्ताव वाली 290 परियोजनाओं को जमीन पर उतरने की राह खुली। कोविड महामारी की चुनौती का सामना कर रही सरकार ने बहुप्रतीक्षित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें सर्वाधिक 80,224 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए प्रदेश में डेटा सेंटर से लेकर यूनिवर्सिटी व डेयरी प्लांट तक लगने जा रह रहे हैं। सर्वाधिक 805 एमएसएमई के प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। इसके बाद कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल सप्लाई, शिक्षा, डेयरी व पशुपालन के प्रोजेक्ट शामिल हैं।