फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : तीन चरणों में होगी दरोगा भर्ती की परीक्षा, 12 नवंबर से होगी शुरू, आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

Wed, 03 Nov 2021 08:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027, पीएसी में प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए आनलाइन परीक्षा कंप्यूटर बेस ट्रेनिंग मोड के तहत कराई जाएगी।
विज्ञापन
दरोगा भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में साढ़े नौ हजार से अधिक पदों पर होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए तिथियों का एलान कर दिया गया है। परीक्षा तीन चरणों में होगी। परीक्षाएं तीन चरणों में कराई जाएंगी जिसका पहला चरण 12 नवंबर से 17 नवंबर तक रहेगा। दूसरा चरण 19 नवंबर से 24 नवंबर तक और तीसरा चरण 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

    
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027, पीएसी में प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए आनलाइन परीक्षा कंप्यूटर बेस ट्रेनिंग मोड के तहत कराई जाएगी। यह परीक्षाएं 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के 13 जिलों में 92 केंद्रों पर तीन-तीन पालियों में होगी। पहली पाली 9 से 11, दूसरी पाली 12:30 से 2:30 और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। अगर किसी कारण किसी दिन कोई परीक्षा निरस्त होती है तो उसके लिए 3 दिसंबर का दिन आरक्षित किया गया है। किस अभ्यर्थी की परीक्षा किस जिले में होगी इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दस दिन पहले दी जाएगी और परीक्षा केंद्र के नाम व पते की सूचना तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी। तीन दिन पहले ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना आधार कार्ड के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं
भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थियों को आधार कार्ड के बिना परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के लिए मूल आधार कार्ड या ई आधार कार्ड के साथ उसकी फोटो कॉपी भी अभ्यर्थी को लेकर आनी होगी। फोटो कॉपी परीक्षा केंद्र पर जमा की जाएगी। यानी पहचान के लिए केवल आधार कार्ड स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


किसी तरह की समस्या होने पर हेल्पडेस्क पर करें संपर्क
भर्ती बोर्ड ने किसी तरह की समस्या या आपत्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की हेल्पडेस्क 022-62337900 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि  उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 25 फरवरी को जारी किया गया था। 15 जून तक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए थे। लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें