फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सामान्य व ओबीसी के लिए बढ़ सकती है आय सीमा, 2.5 लाख तक सालाना आय वालों को मिलेगा फायदा

Mon, 14 Mar 2022 02:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसे अगले सत्र से लागू करने की योजना है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में सामान्य व पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए आयसीमा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करवा रहा है। ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसे अगले सत्र से लागू करने की योजना है।

विज्ञापन


गरीब छात्रों की पढ़ाई पूरी कराने के लिए प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। इसके लिए अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए आयसीमा ढाई लाख रुपये सालाना, जबकि अन्य वर्गों के लिए यह दो लाख रुपये सालाना है। हालांकि केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं में सभी वर्गों के लिए यह सीमा ढाई लाख रुपये तक सालाना निर्धारित है। 

यूपी में भी केंद्र के बराबर ही आयसीमा किए जाने पर लंबे समय से विचार चल रहा है। समाज कल्याण निदेशालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि सामान्य वर्ग के लिए यह प्रस्ताव उनका विभाग तैयार कर रहा है। शीघ्र ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा। इसी तरह का प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग विभाग भी तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें