मौसम विभाग के मुताबिक, पांच अगस्त तक कुछ जिले भारी बारिश की संभावना के कारण यलो अलर्ट पर रखे गए हैं। जबकि इन दो जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच अगस्त तक कुछ जिले भारी बारिश केयलो अलर्ट पर रखे गए हैं। वहीं झांसी व ललितपुर और आसपास के इलाके ऑरेंज अलर्ट पर हैं। इन दोनों जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यलो अलर्ट वाले जिले हैं अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, सहारनपुर और आसपास केइलाके। जहां तक सोमवार को प्रदेश के जिलों में बारिश की स्थिति की बात है तो झांसी में अत्यधिक भारी बरसात हुई, यहां पर 98.2 मिमी बरसात सोमवार शाम 5.30 बजे तक रिकॉर्ड की गई है। वहीं गाजीपुर में 66 मिमी बरसात हुई।
बहराइच, मुजफ्फरनगर और आगरा में बरसात 2 से 8.4 मिमी तक रिकॉर्ड की गई। वहीं प्रयागराज में एक मिमी से भी कम पानी बरसा। लखनऊ में फुहारें तो पड़ीं, लेकिन बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 26.2 डिग्री पारा रहा, जो सामान्य से .3 फीसदी रहा। आद्रता का प्रतिशत 90 रहा, लेकिन हवा के कारण उमस ज्यादा परेशान नहीं कर सकी। मंगलवार को भी राजधानी में बादल रहेंगे, तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं।