फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी के खिलाफ केस को लखनऊ ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई आज, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 17 Dec 2025 12:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राहुल गांधी के खिलाफ उनकी कथित ब्रिटिश नागरिकता के मुद्दे को लेकर याचिका पर रायबरेली में सुनवाई हो रही थी। याची ने वहां पर अपनी जान का खतरा बताया था। उन्होंने मुकदमा लखनऊ ट्रांसफर करने की मांग की थी।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनकी कथित ब्रिटिश नागरिकता के मुद्दे को लेकर रायबरेली की एम पी/ एम एल ए कोर्ट में चल रहे केस को लखनऊ की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने के आग्रह वाली याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ के समक्ष 17 दिसंबर को याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। केस के वादी व भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एस विग्नेश शिशिर ने याचिका दाखिल की है। याची ने रायबरेली में केस की सुनवाई होने के दौरान अपनी जान का खतरा बताया है।

ये भी पढ़ें - आईपीएल 2026: 14.20 करोड़ में प्रशांत की नीलामी होने पर खुशी से झूम उठे परिजन, बेटे की सफलता पर रो पड़े मां-बाप, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
विज्ञापन


याची का कहना है कि उसने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के मामले में रायबरेली की अदालत में केस दाखिल किया है। बीते 3 नवंबर और 5 दिसंबर को उसे सुनवाई के दौरान गंभीर धमकियां मिलीं। याची का आरोप है कि दोनों दिन करीब 200 कांग्रेस के लोगों ने कारवाई बाधित की और इसी 12 दिसंबर को उसपर हमले की कोशिश हुई।

याची का यह भी आरोप है कि इन घटनाओं को राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के लोगों ने अंजाम दिया। ऐसे में याची ने केस की सुनवाई लखनऊ की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने की कोर्ट से गुहार की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें