समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी सरकार के मंत्री के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिला का नकाब हटाने की हरकत उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। सुमैया राना ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का वीडियो देखने के बाद से समझ नहीं आ रहा है कि यह लोग महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, वहां पर इससे ज्यादा कुछ भी शर्मनाक नहीं हो सकता। उन्होंने मामले में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के बयान पर भी आपत्ति दर्ज की। बता दें कि संजय निषाद ने भी इस पर अभद्र टिप्पणी की थी।