फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा समेत सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 14 आईपीएस अफसर इधर से उधर

Sat, 23 Oct 2021 09:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। अगरा के अलावा आजमगढ़, इटावा, सहारनपुर, बाराबंकी, चंदौली और उन्नाव जिले को नया एसपी व एसएसपी मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने शनिवार को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें आगरा समेत सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। आगरा जिला पिछले दिनों हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत को लेकर चर्चा में था। इस मामले में वहां के पुलिस अधिकारियों पर सीधे सवाल उठ रहे थे। अगरा के अलावा आजमगढ़, इटावा, सहारनपुर, बाराबंकी, चंदौली और उन्नाव जिले को नया एसपी व एसएसपी मिला है।
विज्ञापन


आगरा के एसएसपी मुनिराज जी को हटा कर डीजीपी मुख्यालय में चुनाव सेल का एसपी बना दिया गया है। उनके स्थान पर आजमगढ़ के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। रिजनल इंटेलीजेंस बरेली के एसपी अनुराग आर्या को आजमगढ़ का पुलिस कप्तान बनाया गया है। 

डीजीपी मुख्यालय पर तैनात एसपी आकाश तोमर सहारनपुर के बतौतर एसएसपी बना कर भेजे गए हैं। सहारनपुर में एसएसपी रहे एस चिनप्पा को एसपी वीआईपी सुरक्षा बनाया गया है। इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार सिंह को हटा कर एटीएस भेज दिया गया है। हाल ही में प्रमोशन पाने वाले जय प्रकाश सिंह को इटावा का एसएसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


जय प्रकाश सिंह अभी तक एटीएस में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक तैनात थे। उन्नाव के एसपी अविनाश पांडेय को भी हटा दिया गया है। अविनाश को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर दिनेश त्रिपाठी को उन्नाव का नया एसपी बनाया गया है। दिनेश का भी अभी कुछ ही दिन पहले प्रमोशन हुआ था। बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद को भी हटा दिया गया है। 

उन्हें रिजनल इंटेलीजेंस बरेली में तैनाती दी गई है। यमुना प्रसाद के स्थान पर अनुराग वत्स को तैनाती दी गई है। वत्स अभी तक मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। चंदौली के एसपी अमित कुमार को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाकर भेजा गया है। यहां डीसीपी अंकु र अग्रवाल को चंदौली का एसपी बनाया गया है। पूर्व में अखिलेश निगम का कोआपरेटिव सेल से अलीगढ़ पीएसी में हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें