रमजान में मुस्लिम बहुल इलाकों को रोशन रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार रोजाना चार-पांच करोड़ रुपये की बिजली खरीद रही है।
एनर्जी एक्सचेंज में बिजली की कीमत पांच रुपये यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में बहुत ज्यादा बिजली खरीदना संभव नहीं हो पा रहा है। बुधवार को एक्सचेंज से 5.10 रुपये प्रति यूनिट तक की बिजली खरीदी गई।
पावर कार्पोरेशन के अभियंताओं का कहना है कि मानसून में देरी के चलते बिजली मांग ज्यादा है जबकि प्रदेश के बिजलीघरों की कई इकाइयों के बंद होने की वजह से उपलब्धता कम हो गई है।
इन सबके बावजूद अतिरिक्त बिजली का इंतजाम करके आपूर्ति पटरी पर रखने की कोशिश की जा रही है।